संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
अलीराजपुर आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) के जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में जिले में पदस्थ कर्मचारी एवं अधिकारीयों के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके तहत बहादुरसिंह डावर शिक्षक एवं मुन्नी डावर शिक्षक विकासखंड सोंडवा ने अपने पुत्र गौरव डावर के 11वें जन्म के शुभ अवसर पर आकास संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की हैं,साथ ही परिवार से दीपमाला डावर उच्चतर माध्यमिक शिक्षक अलीराजपुर तथा जुवानसिंह कलेश एवं मीरा कलेश प्राथमिक शिक्षक अलीराजपुर ने भी आकास संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की गईं है।
आकास संगठन के सदस्यता अभियान के तहत कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष के निवास पहुंच कर ली सदस्यता
सभी पदाधिकारियों ने पुत्र गौरव के जन्म दिवस पर केक काट कर बधाई एवं शुभकामनाये दी गईं हैं।आकास जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कहा कि आदिवासी समाज के सभी अधिकारी - कर्मचारियों को संगठन की पुरे सेवा काल के लिए जीवन में एक बार आजीवन सदस्यता आवशयक रूप से ग्रहण की जाना हैं, जिन कर्मचारियों ने अभी तक संगठन की सदस्यता ग्रहण नहीं की हैं उनके लिए जिले में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं।
आकास जिला कोषाध्यक्ष रतनसिंह रावत ने कहा कि नवीन भर्ती एवं पूर्व से नियुक्त कर्मचारियों के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। कर्मचारी - अधिकारी ऑफ़ लाइन एवं ऑनलाइन दोनों स्थिति में सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं, यह संगठन आदिवासी समाज के चतुर्थ श्रेणी,सार्वजनिक उपक्रम एवं अर्ध शासकीय कर्मचारियों से लेकर आईएएस, आईएफएस, आईपीएस एवं आईआरएस अदिकारियों का सबसे बड़ा संगठन हैं। विभाग वार सभी कर्मचारियों को चिन्हांकित कर सदस्यता ग्रहण का कार्य किया जा रहा हैं। नवीन आजीवन सदस्यों का संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा फूलमालों से स्वागत , अभिनन्दन कर फार्म एवं शपथ पत्र भरवा कर सदस्यता ग्रहण करवाई गईं हैं। इस अवसर पर आकास जिला अध्यक्ष भंगूसिंह तोमर कोषाध्यक्ष रतन सिंह रावत, सक्रिय सदस्य प्रोफेसर बी.एस.डावर, गुलाबी तोमर, जिला सचिव अन्नू चौहान आदि उपस्थित थे।