डी आर पी लाईन खरगोन में आयोजित किया गया वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Jansampark Khabar
0

 


750 से अधिक शासकीय कर्मचारीगण एवं उनके परिजन हुए लाभान्वित।

इक़बाल खत्री 

     खरगोन। उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्दार्थ बहुगुणा की उपस्थिति में किया गया वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ,

शिविर में पुलिस कर्मचारियों के साथ साथ, होमगार्ड, SAF (राज्य सशस्त्र बल), वन विभाग के कर्मचारीगण , उनके परिजन एवं पत्रकार साथियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण,

60 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की।

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार , पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग, उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्दार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) नरेंद्र रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में डी आर पी लाईन खरगोन में दिनांक 27/4/25 को एक दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है ।

                          इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ज़िला चिकित्सालय खरगोन, सुंदरमा अस्पताल खरगोन, विराज अस्पताल खरगोन, एवं अन्य निजी चिकित्सालयों के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ, नर्सिंग स्टॉफ एवं सहायकों द्वारा निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जिनमें प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर कमलेश सर्राफ (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ,डॉक्टर अखिलेश सर्राफ (दंत रोग विशेषज्ञ)  एवं डॉक्टर अशोक महाजन के साथ लगभग 20 नर्सिंग स्टॉफ; ओ पी डी की टीम, लैब टेक्नीशियन, फार्मेसी की टीम एवं कार्यालय सिविल सर्जन और ज़िला चिकित्सालय से डॉक्टर मयंक पाटीदार (मेडिकल विशेषज्ञ), डॉक्टर चेतन पटौदे (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर डी एस चौहान (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर विजय पाटीदार (सर्जिकल विशेषज्ञ), डॉक्टर हर्ष महाजन ( चेस्ट रोग विशेषज्ञ) और इनके साथ 5 नर्सिंग स्टॉफ की टीम, विराज अस्पताल से प्रसिद्ध डॉक्टर एवम वरिष्ठ गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर विराज भालके, विराज अस्पताल के डॉक्टर प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर चिन्मय भालके आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस मेडिकल कैंप में ज़िला अस्पताल खरगोन से 

सी एम एच ओ खरगोन डॉक्टर एम एस सिसोदिया, सिविल सर्जन खरगोन डॉक्टर ए एस चौहान भी लगातार मौजूद रहकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

                               इस मेडिकल कैंप में जनरल ओ पी डी, ई सी जी, ब्लड इन्वेस्टिगेशन , शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच, नाक कान गला विभाग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट , शिशुरोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक, दंत चिकित्सक, अस्थि रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन, सर्जरी आदि विधाओं के प्रसिद्ध डॉक्टर मौजूद रहे है।

                        इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य पुलिस एवं अन्य सुरक्षा कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदाय करना तथा उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। अनेक बार लगातार ड्यूटी, कानून व्यवस्था में व्यस्त होने, अनियमित जीवन शैली, असमय खान पान और अपर्याप्त नींद के कारण तनाव एवं अन्य बीमारियां हो सकती हैं। इसके ये योग, ध्यान, व्यायाम के साथ साथ स्वास्थ्य परीक्षण भी आवश्यक है, जिससे समय पर बीमारियों का पता लगाकर उनका इलाज़ किया जा सके और पुलिस कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखा जा सके। स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाना कर्मचारियों में विश्वास को बढ़ावा देता है।

                                कार्यक्रम में मौजूद सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशस्ति पत्र, शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी मेडिकल स्टॉफ का आभार भी प्रकट किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित चिकित्सक,स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने एक साथ सुरुचि भोजन भी किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)