संवाददाता मकबूल खान
झांसी आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती है। इस अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। झाँसी में भी गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर क्षेत्र वार्ड 47 तलैया मोहल्ला, झाँसी में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें झांसी विधायक रवि शर्मा उपसभापति नगर निगम श्रीमती प्रियंका साहू, सभासद पंकज राय, प्रहलाद साहू, निहाल, प्रदीप, मनोज, ताराचन्द, सुनील विश्वकर्मा, श्रीमती ममता, श्रीमती कविता, गया प्रसाद अहिरवार, किशन लाल अहिरवार, दीपक अहिरवार, देव अहिरवार, प्रशांत अग्रवाल, अजय, अनुराग अहिरवार जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा झांसी महानगर आदि प्रमुख थे।
शोभायात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरु रविदास जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। गुरु रविदास जी एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए काम किया। उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक माना जाता है।