संगोष्ठियों के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक

Jansampark Khabar
0




संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

            बुरहानपुर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा शुक्रवार को ग्राम पातोंडा में मेला प्रदर्शनी सह कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को जल संरक्षण करने तथा पौधरोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। किसानों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए, पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा  संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी  वेरसिंह बरडे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी  नंदकिशोर पवार ने आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में कृषकों को अभियान का उद्देश्य बताते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


        विदित है कि, बुरहानपुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विभाग द्वारा संगोष्ठियों का आयोजन कर ग्रामीणजनों को जल संरक्षण, पौधरोपण का महत्व बताकर उन्हें अभियान से जोड़ने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)